गिरडीह, फरवरी 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी तथा आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में रंग-रोगन एवं साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। मंदिर परिसरों को आकर्षक तरीके से सजाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके। स्थानीय समितियों एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा पूजा-अर्चना की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। शिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए सुगम व्यवस्था की जा रही है। कई स्थानों पर शिव बारात व बाराती के स्वागत की भी तैयारी चल रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों में रोजाना श्रद्धालु पहुंचकर साफ-...