गिरडीह, फरवरी 5 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। झारखंड का सबसे बड़ा महाशिवरात्रि मेला इस वर्ष 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। देश-प्रदेश के कोने-कोने से आनेवाले शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही है। महाशिवरात्रि के मद्देनज़र मंदिर परिसर की सफाई, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रबंधन समिति के सदस्य नरेश पंडा, सुभाष पंडा, मनोज पंडा, नकुल पंडा, नवल पंडा, महेंद्र पंडा, किशोर, सुनील, आशुतोष, प्रदीप, सुजीत, सुधीर, निधि पंडा सहित कई लोग दिन-रात जुटकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। समिति का कहना है कि श्रद्...