संभल, फरवरी 13 -- संभल। महाशिवरात्रि पर्व के लिए जिले में गुरुवार को चार स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम, भोलेश्वर पुलिस चौकी, चौधरी सराय चौकी और हसनपुर मार्ग पर खग्गूपुरा में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो 15 फरवरी तक लागू रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात है और कांवड़ चौकियों पर पुलिस टीम सतर्क है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। शहर के चौधरी सराय चौराहा पर कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही और सुचारु यातायात के लिए हसनपुर की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया है। जनपद में विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार लागू है, इसके तहत संभल हसनपुर मार्ग पर खग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.