कटिहार, फरवरी 15 -- सालमारी, एक संवाददाता गोरखनाथ धाम में शनिवार को बारसोई एसडीओ राजू कुमार ने महाशिवरात्रि को मौके पर प्रतिनियुक्ति किए गए सभी दंडाधिकारियों के साथ गोरखनाथ धाम में एक अहम बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि के मौके पर शांति व्यवस्था बनाते रखने एंव शिव भक्तों की सुविधा के लिए एसडीओ राजु कुमार के द्वारा 19 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के मुख्य द्वार पर राजेश रंजन, चन्दन कुमार, श्याम नन्दन कुमार, मंदिर के ग्रह प्रवेश द्वार में सुनिल कुमार, गोपाल कुमार, गर्व ग्रह के अंदर समीर कुमार राय, राजेश कुमार, मंदिर के माता पार्वती मंदिर के अन्दर राजेश कुमार, संजय रावत, हनुमान मंदिर में संजीव कुमार, प्राथमिक विद्यालय गोरखपुर के मुख्य...