लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिर परिसर व आस पास लगने वाली खाने-पीने व प्रसाद की अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विश्राम रावत व अन्य अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थ ढककर रखने और निर्धारित मानकों के अनुसार ही सामग्री उपयोग करने के निर्देश दिए। टीम ने कहा कि मिलावटी या खराब गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री की दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखें तथा कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलने दें। मेला क्...