गिरडीह, फरवरी 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मनाए जाने वाले महा शिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों की रविवार को हुई बैठक में पूजा कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेश अग्रवाल को पूजा कमेटी का अध्यक्ष, विभाष आनंद को उपाध्यक्ष, मुन्ना गुप्ता को सचिव, सोनू गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं प्रमोद साव को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विजय मामा, अमितेश बर्णवाल, विकास साव, दिलीप साव, अमित कुमार, प्रदीप साव, रिंकू साव, राजेश साव, शिवम अग्रवाल, पियूष कुमार, विक्की गुप्ता, गोपाल साव आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अभी से ही तैयारी में जुट जाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि थाना ...