मेरठ, फरवरी 26 -- कमिश्नर डा. हृषिकेश भास्कर यशोद और डीएम डा. वीके सिंह ने मंगलवार की सुबह महाशिवरात्रि को लेकर बाबा औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल टायलेट, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, चिकित्सा कैम्प आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में जलाभिषेक भी किया। बाबा के दरबार में हाजिरी देकर महाशिवरात्रि के सफलतापूर्वक आयोजन की कामना की। कमिश्नर ने कहा कि मेरठ में करीब डेढ़ से दो लाख शिवभक्तों के जलाभिषेक करने की संभावना है। ऐसे में पुलिस, प्रशासन को हरसंभव व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ में जलाभिषेक को लेकर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.