देवघर, फरवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले भव्य शिव बारात को लेकर गुरुवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शिव बारात रुट लाईन का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर के विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव ने कहा कि शिव बारात रुट लाइन निरीक्षण के क्रम में जीओ फाइबर, एयरटेल फाइबर एवं डिस वालों के भी फाइबार तार को ऊंचा करने के लिए कहा गया। ताकि शिव बारात में निकलने वाले झांकी के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी या दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात रुट लाईन में शोभा यात्रा का आयोजन किया जाना है। जिसे लेकर विद्युत विभाग द्वारा रुट लाईन एवं बाबा मंदिर क्षेत्र में विद्युत लाईन का समुचित रख-रखाव का कार्य जारी है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.