देवघर, फरवरी 14 -- देवघर। महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर परंपरा के मुताबिक शुक्रवार को बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती मंदिर के शिखरों पर लगे पवित्र पंचशूल को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की निगरानी में महाशिवरात्रि से पहले द्वादशी तिथि पर परंपरानुसार विधिवत उतारा गया। इस दौरान पंचशूलों को स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी मंदिर प्रांगण में कराया गया था। बाबा मंदिर प्रांगण के अन्य 20 मंदिरों के पंचशूलों को पहले ही उतारा जा चुका है। बाईसों मंदिरों के पंचशूलों की साफ-सफाई के बाद त्रयोदशी तिथि पर प्रशासनिक भवन में सरदार पंडा की ओर से सामूहिक पूजा किए जाने के बाद शनिवार को सभी मंदिरों के शिखरों पर पुन: स्थापित कर दिया जाएगा। उसके बाद बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.