मेरठ, फरवरी 26 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर रोडवेज ने पुरा महादेव मंदिर और हरिद्वार के लिए पर्याप्त बसों को इंतजाम किया है। पुरा महादेव मंदिर के लिए 30 और हरिद्वार के लिए पांच अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। वहीं प्रयागराज महाकुम्भ के लिए पहले ही 170 बसों को भेजा जा चुका है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते श्रद्धालु प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में स्नान करने और बागपत के एतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाएंगे। इसके चलते रोडवेज मेरठ रीजन से प्रयागराज के लिए पहले ही 170 रोडवेज बसें भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा मेरठ से प्रयागराज के लिए 10 बसें संचालित की जा रही है। अब बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 24 से 26 फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.