नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार हैं। फरवरी माह में लगातार तेज धूप के चलते तापमान में काफी वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान में लगभग सवा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी का रुख रहेगा, इसके बाद बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। बुधवार के बाद मौसम में बदलाव होगा और पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। दिल्ली में जनवरी के बाद फरवरी का महीना भी इस बार सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में दिल्ली में सामान्य स...