जमुई, फरवरी 17 -- बरहट । निज संवाददाता प्रखंड के गुगुलडीह गांव के शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। प्रेमी युगल ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत सात फेरे लिए। विवाह के बंधन में बंधे युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार( 22) तथा सोनो थाना क्षेत्र की रूपा कुमारी (19) के रूप में की गई है । जानकारी के अनुसार यहां शिवरात्रि के मौके पर रविवार को दोनों गुगुलडीह चौक पर मुलाकात के लिए पहुंचे थे। उन्हें साथ देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पूछताछ की, जिसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना दोनों पक्षों के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से ...