हरिद्वार, फरवरी 15 -- शिवालयों में महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। कनखल स्थित पौराणिक महत्व वाले दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ मनोकामना की। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था। ज्योतिषी बताते हैं कि इस दिन सच्चे मन से आराधना करने पर भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अलावा तिल भांडेश्वर मंदिर, बिल्केश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन, दुख भंजन और पारे के शिवलिंग मंदिर सहित कई जगह श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। शिव मंदिरों को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था। संजय, संतोष, सोनिया और मनीषा ने बताया कि वे महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से दक्षेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.