देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि व आगमित महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत सभी गांवों में विशेष व वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारियों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि महाशिवरात्रि व आने वाले अन्य महत्वपूर्ण पर्व को देखते हुए ग्रामीण अंचलों से होकर निकली नदियों के घाटों की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग कार्य जिला/क्षेत्र व ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। गांवों की गलियों, मजरों, सड़क, विद्यालय, पंचायत भवन, पार्कों व जलाशयों में कूड़ा कचरा नहीं दिखाई देना चाहिए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.