आगरा, फरवरी 26 -- जनपद में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त मंदिरों में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करने के लिए पहुंचे। शहर के साथ ही कस्बों में भी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतारें दिखीं। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, फल व मिष्ठान से भगवान शिव की आराधना की। महाशिवरात्रि पर भक्तों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना भी की। बुधवार की सुबह से ही शहर के चामुंडा मंदिर, खिड़किया शिव मंदिर व भूतेश्वर शिव मंदिर पर महिलाएं, पुरूष व बच्चे भगवान शिव की पूजा अर्चना करने पहुंचने लगे। मंदिरों में भी भक्तों की कतारें लगी रहीं। शिव मंदिरों में दोपहर बाद तक भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। तीर्थ नगरी सोरों के सोमेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, योगेश्वर मंदिर व कटरेश्वर मंदिर में भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की। सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा, पटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.