पटना, फरवरी 12 -- महाशिवरात्री के दिन 15 फरवरी को नेहरू पथ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। विभिन्न समितियों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह दोपहर 3 बजे अलग-अलग मार्गों से निकलकर खाजपुरा शिव मंदिर, नेहरू पथ पहुंचेगी। वहां भव्य अभिनंदन समारोह होगा। इसके कारण नेहरू पथ में राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे डुमरा टीओपी मोड़ से जगदेवपथ मोड़ तक सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इन मार्गों पर एंबुलेंस, अग्निशमन व अन्य अति आवश्यक वाहनों का सिर्फ परिचालन होगा। रूकनपुरा से चिड़ियाखाना तक फ्लाईओवर के ऊपर से वाहन चलेंगे: नेहरू पथ में रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर 1 तक नगर सेवा/सिटी राइड बस/सीएनजी बसों का परिचालन फ्लाईओवर के ऊपर से होगा। नेहरू पथ में जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा/आयकर गोलंबर/पटना जंक्शन की ओर ...