भागलपुर, फरवरी 9 -- महाशिवरात्रि की सफल आयोजन को लेकर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर के प्रांगण में महंत प्रेमानंद गिरी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि समारोह के आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजन समारोह का आयोजन धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन नगरवासी से अपने-अपने घरों में पांच दीपक जलाने की अपील की गई। मंदिर के प्रांगण में रात्रि शिव विवाह, शिव जागरण एवं सुनिल छैला बिहारी का भक्ति संगीत की प्रस्तुति का आयोजन होगा। बारात में शामिल सभी झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही साथ निर्णायक मंडली में अध्यक्ष महंत प्रेमानंद गिरी, सचिव निरंजन कुमार चौधरी एवं मुख्य निर्णायक अन्य सदस्य को बनाया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.