लोहरदगा, फरवरी 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।मसूरी बेड़ा धाम विकास समिति तेलगांव, गुमला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात कर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी का निमंत्रण दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि मसूरी बेड़ा धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धाम में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पूर्व सांसद धीरज प्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.