देवघर, फरवरी 15 -- सारवां। प्रखंड में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। सारवां दुखियानाथ शिव मंदिर, बिसनपुर शिवालय, लखोरिया राज राजेश्वर शिव मंदिर, बनवरिया शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर धूम मचा है। सभी शिव मंदिरो का रंग-रोगन कर आकर्षक तरीके से सजा दिया गया है। काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए शिव मंदिर पहुंच रहे हैं। दुखियानाथ मंदिर से जलज कुमार गुप्ता, सुगन मिश्र एवं पंडित हनू झा आदि की देखरेख में शिव बारात की झांकी निकाली जाएगी। बिशनपुर गांव से शिव बारात निकलकर प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर तक जाएगी। पूजा समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सुगन मिश्र द्वारा बताया गया कि शिव बारात काफी आकर्षक होगी। गाजे-बाजे के साथ लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। बारात में बाबा भोलेनाथ व देवी-देवताओं के साथ भूत-प्रेत आदि शामिल रहेंग...