मधेपुरा, फरवरी 12 -- चौसा। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर महाशिवरात्रि की तैयारी तेज हो गयी है। क्षेत्र के शिव मंदिरों का रंग रोगन और साफ सफाई का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। मुख्यालय स्थित माता दुर्गा मंदिर में अवस्थित बाबा भोलेनाथ का मंदिर और ब्लॉक व थाना परिसर में शिव मंदिर की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। फुलौत के धूमेश्वर महादेव, घोषई के नर्मदेश्वर महादेव, लौआलगान, रामपुर गोढ़ियारी सहित विभिन्न जगहों के शिव मंदिरों की सजावट की जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखने लगा है। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल मुनका, राजेंद्र प्रसाद यादव, बबलू चौरसिया, मनीष मेहता, आदर्श नगर शिव मंदिर के व्यवस्थापक झाबर मेहता, अमोद मेहता, मुकेश मेहता, सिकेदर मेहता ने बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व सभी आवश...