मैनपुरी, फरवरी 14 -- शहर के सेंट मेरीज़ स्कूल में महाशिवरात्रि पर्व के बारे में बताया एवं पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के छह हाउस रानी लक्ष्मीबाई, महाराजा तेज सिंह, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, एसआरके, मदर टेरेसा एवं स्वामी विवेकानंद हाउस से महानिधि, आन्या सिंह, तनिष्का, अनन्या सिंह और प्रतिभा सिंह ने महाशिवरात्रि तथा पुलवामा हमला विषय पर विचार व्यक्त किए। शिक्षिका बरखा चौहान ने बताया कि महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह तथा शिव के निराकार से साकार रूप में प्रकट होने की स्मृति में मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं। सभा में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले को भी याद किया गया, जिसमें 40 जवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.