जहानाबाद, फरवरी 13 -- अरवल, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारा के साथ मनाने को लेकर शुक्रवार को सदर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सदर अंचल अधिकारी विजया कुमारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सभी पूजा समिति के सदस्यों से अपील किया गया कि महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति पूर्ण वातावरण में मानेंगे एवं कहीं पर भी तेज साउंड में माइक नहीं बजाना है। बैठक में सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान कहीं से किसी प्रकार की सूचना मिलने है तो थाना को जानकारी दें। अफवाह पर किसी प्रकार ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि जिस- जिस जगह पर महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा के आयोजन किया जाएगा। उस जगह पर पुलिस पदाधिकारी पुलिस जवान की तैनाती की जाएगी। महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.