आगरा, फरवरी 5 -- तीर्थ नगरी सोरों में महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते ही मथुरा-बरेली हाईवे रूट डायर्वजन लागू होगा। सोरों से लेकर जिले के बोर्डर तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ भरकर ले जा रहे श्रद्धालुओं व वाहन अलग-अलग मार्ग पर होकर गुजरेंगे। डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने महाशिवरात्रि पर्व व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों व धर्मगुरूओं के साथ मंथन किया है। लहरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए हैं। गुरूवार की दोपहर बाद डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में व्यवस्थाएं परखीं। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि हाईवे पर कांवड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.