गिरडीह, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि कल, सजने लगे शिवालय गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि रविवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर जिलेभर के शिवालयों में तैयारी अंतिम चरण में है। महाशिवरात्रि को लेकर सप्ताह दिन पहले से शिवालयों में रंग-रोंगन का काम चल रहा था। शुक्रवार को शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाने का काम जारी था। महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलार्पण के लिए भीड़ उमड़ेगी, वहीं शाम में विभिन्न शिवालयों से भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकलेगी। महाशिवरात्रि के मौके पर जिले के प्रमुख शिवालय बाबा दुखहरणनाथ, झारखंडधाम और बगोदर स्थित हरिहरधाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा को जल चढाकर पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि को लेकर शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, शा...