नवादा, फरवरी 14 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारी पूरी कर ली गई रही है। मंदिरों में रंगाई-पोताई का काम पूरा हो चुका है। शहर के कई स्थानों से महाशिवरात्रि के अवसर पर बरात निकालने की तैयारी की गई है। बैंड-बाजा और आकर्षक झांकी के साथ बरात निकाली जाएगी। त्योहार को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शहर के शोभनाथ मंदिर, साहेब कोठी मंदिर, न्यू एरिया पातालपुरी मंदिर, हनुमान नगर स्थित शिव मंदिर, हरिश्चंद्र स्टेडियम से सटे शिव मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के साहेब कोठी मंदिर से बाबा भोले की बारात के साथ ही भव्य झांकी भी निकाली जाएगी। नवादा-गया पथ पर स्थित पंचमुखी महादेव शोभ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शिव-पार्वती मंदिर की रंगाई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.