देवघर, फरवरी 14 -- चितरा। आस्था और श्रद्धा का महापर्व महाशिवरात्रि पूरे क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। चितरा के दुखिया बाबा मंदिर समेत आसपास के शिवालयों में विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। मंदिरों में अहले सुबह से ही भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बिल्वपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। चितरा के अलावा अन्य कई स्थानों से शाम को शिव बारात भी निकाली जाएगी, जिसके लिए निर्धारित रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है तथा गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजाय...