मुरादाबाद, फरवरी 5 -- श्री शिव सेवक दिल्ली रसिया शाखा ने गुरुवार को महाशिवरात्रि एवं होली की तैयारियों को लेकर चर्चा की। भगवान पशुपति नाथ मूर्ति के प्रांगण में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से जल लाकर 84 घंटा मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। मगर इस रास्ते की हालत खस्ता है। पथ प्रकाश भी खराब है। उन्होंने नगर निगम से महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर यहां की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अध्यक्षता अनुरोध दुबे ने व संचालन विजय गुप्ता ने किया। अजय त्रिवेदी,अमन, आकाश, सुरेश गुप्ता, मुदित अग्रवाल, अनिल रस्तोगी,गणेश सक्सेना, बाबू राम, सत्यम शर्मा, दीपक त्रिवेदी, सर्वेक्षण त्रिवेदी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...