हाथरस, फरवरी 15 -- हाथरस। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपस्या धाम द्वारा शिव बाबा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव बाबा की अलौकिक बारात निकाली गई। जिसमें भगवान शिव शंकर एवं राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोहा। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा शिव बाबा की पूजा अर्चना के पश्चात हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना दीदी भी उपस्थित रहीं। नगर के विभिन्न स्थानों पर शिव बाबा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा का समापन ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम पर हुआ, जहाँ मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ शिव ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालि...