एटा, फरवरी 14 -- जिले में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस महापर्व से एक दिन पहले शनिवार को जनपद शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्तों के जत्थे और महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। शनिवार सुबह से ही स्थानीय शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा कछल, लहरा आदि गंगा घाटों की ओर रवाना हुए। पवित्र गंगाजल भरने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा गया। कांवड़ियों के जत्थों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। भोलेनाथ की भक्ति में लीन इन कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर के समाजसेवी संगठनों ने दिल खोलकर हाथ आगे बढ़ाए। प्रमुख कांवड़ मार्ग कासगंज रोड, रेलवे रोड, शिकोहाबाद रोड और आगरा रोड पर जगह-जगह भव्य सेवा शिविर लगाए गए। 15 फरवरी दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.