नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के शिवालय पूरी तरह तैयार हैं। मंदिरों को रंग-रोगन के साथ रंगीन रोशनी से सजाया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सेवादारों को तैनात किया गया है। शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अव्यवस्था से बचने के लिए मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई है। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पुरानी दिल्ली स्थित बनखंडी मंदिर, कालकाजी मंदिर व नीली छतरी मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यहां पहला रुद्राभिषेक तड़के साढ़े तीन बजे प्रारंभ होगा। इसके बाद मंदिर सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.