पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर मेदिनीनगर सिटी के शिवालयों के अलावा पलामू जिले विभिन्न शिव मंदिरों को सजाया गया है। मेदिनीनगर सिटी से सटे चैनपुर प्रखंड के शिवघाट पर मेला का आयोजन किया गया है। तैयारी पूरी कर ली गई है। मेदिनीनगर के सुदना शिवालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के जमुने स्थित भैंसाखूर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने वाली संख्या को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मेदिनीनगर सिटी के रेड़मा के काली मंदिर, छहमुहान के मंगलाकाली मंदिर, शिवाला रोड, सिंगरा के शिवमंदिर आदि में विशेष तैयारी की गई है। पांडू प्रखंड के तिसीबार के झारखंड विश्वनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि महोत्सव की विशेष तैयारी की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर हुसैनाबाद अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.