प्रयागराज, फरवरी 13 -- माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर स्नानार्थियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रयागराज की सीमा पर शनिवार की रात 12 बजे से भारी व हल्के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लग जाएगी। यह प्रतिबंध 16 फरवरी की रात 12 बजे तक जारी रहेगा। वहीं, महाशिवरात्रि पर मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित रहेगा। प्रशासन के अनुसार, 14 फरवरी की रात 12 बजे से 16 फरवरी की रात 12 बजे तक प्रशासनिक व चिकित्सकीय वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अंतरजनपदीय डायवर्जन लागू करते हुए भारी व हल्के वाहनों को प्रयागराज की सीमा से पहले ही अलग-अलग निर्धारित मार्ग से रवाना कराया जाएगा। इधर, मेला क्षेत्र में कल्पवासियों व साधु संतों के टेंट हटने से पार्किंग स्थल को नजदीक बनाया गया है। झूंसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.