मेरठ, फरवरी 15 -- सरूरपुर। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही सरूरपुर क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ पटरी मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बागपत, हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों से कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। जिससे पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंज रहे हैं। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के जत्थे मार्ग से गुजरते दिखाई दे रहे हैं जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच कांवड़िये उत्साहपूर्वक यात्रा कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक संगठन भी सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए जलपान, फल और विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल तैनात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.