देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा भव्य व आकर्षक शिवबारत निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी समिति द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि है और इसी दिन शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ विभिन्न देवी देवताओं के वेषभूषा में कलाकार दिखेंगे, जो कि शिव बारात का आकर्षण होगा। वहीं शिव बारात में कौन से कलाकार किस देवी-देवताओं के वेषभूषा में रहेंगे, इस बात की जानकारी देते हुए शिवरात्रि महोत्सव समिति के मुख्य कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े उर्फ पुटरु ने कहा कि शिव बारात में विभिन्न देवी-देवताओं के वेषभूषा में कलाकार नजर आएंगे। जिसमें गणेश भगवान के रुप में कलाकार सौरभ सरेवार, शिव के रुप ...