मेरठ, फरवरी 16 -- मवाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद व घी चढ़ाकर अभिषेक किया। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। रविवार को नगर के प्रसिद्ध बड़ा महादेव शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में देवों के देव महादेव की आराधना पूरे श्रद्धा भाव से की गई। नगर के दुर्गा मंदिर, श्री सरस्वती शिव मंदिर और झारखंडी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने शिवजी को धतूरा, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। धूप-बत्ती व घी के दीपक जलाकर आरती उतारी गई। कई मंदिरों में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन भी हुआ। महाशिवरात्रि के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.