देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का मुकम्मल इंतजाम किया गया है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 33 सदस्यीय टीम को शिवगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनिवार 14 फरवरी की संध्या से प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दौरान एनडीआरएफ के जवान 2 बोट, गोताखोर, लाइफ जैकेट एवं आवश्यक सभी उपकरणों के साथ शिवगंगा सरोवर में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही महाशिवरात्रि को लेकर डीसी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि शिवगंगा सरोवर में जलस्तर अधिक है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.