बुलंदशहर, फरवरी 13 -- जनपद में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। कांवड़ यात्रा और शिवालयों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्य मार्गों पर स्थित शराब की दुकानों को कवर्ड कराने तथा डीजे कम ध्वनि में बजाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और गड्ढा मुक्ति अभियान को तेजी से पूरा कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ शिविरों में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को नियमित जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और कि...