सीवान, फरवरी 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर शहर समेत पूरे जिले में रविवार की बंदी के बाद भी भारी चहल-पहल बनी रही। आस्था व भक्ति को लेकर उमड़े जनसैलाब में शिवालयों में महादेव की जयघोष चहुंओर गूंजती रही। प्राचीन शिव मंदिर महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर मेंहदार, सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर व जंगली बाबा शिव मंदिर समेत शहर के भावनाथ मंदिर, नर्मदेश्वर शिव मंदिर, शुक्ला टोली हनुमान मंदिर, शिवव्रत साह शिव मंदिर, कसेरा टोली, शांतिवट वृक्ष, रेलवे कॉलोनी, रामनगर समेत अन्य सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के दिन पौ फटते ही जलाभिषेक का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दोपहर बाद तक निरंतर जारी रहा। ऊं नम: शिवाय, जय शिव, जय शिव, हर-हर महादेव शंभो केशव कैलाशपति का जयकारा लगाते हुए शिव भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.