मेरठ, फरवरी 16 -- सरधना। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया। दिनभर शिवभक्तों की भीड़ रही। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिले। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मंदिरों के बाहर तैनात रही। रविवार सुबह से ही नगर व देहात क्षेत्र के शिवालयों तथा मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शिवभक्तों ने नगर के देवी मंदिर, पुलिस चौकी स्थित हनुमान मंदिर, खाकरोबान स्थित शिव मंदिर, छबड़िया तिराहा स्थिति शिव मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर आदि में जलाभिषेक किया। उसके बाद पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह भी अपनी टीम के साथ नगर में गश्त कर व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.