देवघर, फरवरी 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर इस दिन की महत्ता काफी बढ़ जाती है। ऐसे में बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान करते देखे गए। इसके साथ ही रविवार को अहले सुबह से ही बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू काम्प्लेक्स होते हुए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध और सुगम तरीके से बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी। ताकि श्रद्धालु आसानी से बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकें। वहीं देवतुल्य श्रद्धा...