हाजीपुर, फरवरी 14 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. प्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक बाबा बटेश्वर नाथ धाम के प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय राजकीय मेला लगेगा। राजकीय मेला 2026 का उद्घाटन 15 फरवरी को शाम 3:30 बजे जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव करेंगे। उद्घाटन के बाद संध्या 7 बजे से संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका प्रिया मलिक, अमर आनंद और नीलोफर शबनम जैसे नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या में बिहार के प्रसिद्ध लोक नृत्य झिझिया, झूमर, कजरी तथा शिव विवाह, शिव बारात, होली नृत्य, मसान होली, राधे कृष्ण की होली की शानदार प्रस्तुति होगी। उक्त राजकीय मेला की तैयारी महुआ एसडीओ विवेक चंद्र पटेल के देखरेख में भव्य रूप से चल रही है। एसडीओ विवेक चंद्र पटेल, स्थानीय मुखिया अनुप लाल सिंह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.