हाजीपुर, फरवरी 13 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू महाशिवरात्रि को लेकर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। देसरी प्रखंड क्षेत्र के तैयवपुर स्थित बाबा चतुर्भुज स्थान, दिनेश्वरनाथ मंदिर के अलावा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर चकस्तुरी स्थित पंच मंदिर, शेखोपुर के शिव मंदिर, रामगंज के शिव मंदिर, तोई मठ स्थित बाबा बालनाथ महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों को रंग पेंट के अलावा झालर और लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। पानापुर स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। यहां पर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए जुटते हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, भव्य रोशनी, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है, इसके अलावा जलाभिषेक के लिए...