देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर परंपरानुसार बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती मंदिर सहित प्रांगण के सभी बाईस मंदिरों के शिखरों पर लगे पवित्र पंचशूलों को उतारे जाने के बाद शनिवार को विधिपूर्वक सामूहिक पूजा हुई। महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व त्रयोदशी तिथि के अवसर पर परंपरानुसार प्रशासनिक भवन में सामूहिक पूजन किया गया। विधि-विधान के साथ पंचशूलों की पूजा के उपरांत बाबा वैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के शिखरों पर पुन: स्थापन के बाद सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने ही प्रथम गठबंधन किया। उनके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से भी गठबंधन किया गया। सामूहिक पूजा के बाद पुन: स्थापन को लेकर ले जाने के क्रम में पंचशूलों का स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.