सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में रविवार को दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमडे़गी। पर्व को लेकर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन होगा। शिवद्वार धाम में सीसी टीवी कैमरे से मेले की निगरानी की जाएगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिले में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राबर्ट्सगंज नगर के वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर तथा पंचमुखी महादेव मंदिर के साथ ही बरैला स्थित बरैला महादेव मंदिर पर रविवार को दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रहेगी। पंचमुखी महादेव और बरैला महादेव मंदिर के साथ ही शाहगंज स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में मेला भी लगेगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटेगी। सुरक्षा व...