बुलंदशहर, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ शिविरों में भोजन बनाने वाले कारीगरों और उनके सहयोगियों का सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना सत्यापन के किसी को भी शिविर लगाने या भोजन बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही शिविरों एवं धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि कांवड़ शिविर प्रमुख मार्ग से उचित दूरी पर लगाए जाएं। विद्युत तारों के नीचे अथवा ट्रांसफॉर्मरों के समीप किसी भी स्थिति में शिविर नहीं लगाए जाएंगे। खाद्य विभाग को शिविरों में वितरित होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे कम ध्वनि में बजाने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.