बिजनौर, जनवरी 31 -- महाशिवरात्रि-कांवड़ मेले के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। पांच फरवरी से 15 फरवरी तक प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को विशेष प्लान बनाया गया है। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी पीएचसी-सीएचसी चिकित्सकीय संसाधनों व औषधियों के साथ तैयार रहेंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण जगह अस्थाई मेडिकल हैल्प पोस्ट भी बनाई गई है जिन पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कौशलेंद्र सिंह ने डिप्टी सीएमओ डा. केके राहुल को कांवड़ मेले का नोडल बनाते हुए सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं। प्रत्येक कांवड़ मार्ग पर दो कैमिस्टों की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी, इसके लिए औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। नांगल व मोटा महादेव साहनपुर में अस्थाई मेडिकल हेल्प पोस्ट रहेंगी। इन पर शिफ्टवार डाक्टर, फार्मेसिस्ट व...