संभल, फरवरी 24 -- महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पूरे जिले को 22 जोन और 52 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी क्षेत्रों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि हर महत्वपूर्ण प्वाइंट पर सुरक्षा बल को अलर्ट पर रखा गया है। कांवड़ियों की जिले में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। असमोली क्षेत्र के मनोटा, नखासा क्षेत्र के देहपा और रजपुरा के अनूपशहर पुल क्षेत्र से आने वाले कांवड़ियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए दो शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने जानकारी दी कि पुलिस पूरी तरह सतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.