हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़ । महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी शाम चार बजे तक जनपद में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसरों का उद्देश्य कांवड़ियों के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करना और आमजन को न्यूनतम असुविधा के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आगमन से राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख संपर्क मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बरेली और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जनप...