वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिवभक्तों के लिए शुक्रवार की शाम काशी में खास रही। बाबा को विवाह से पूर्व हल्दी लगाने के लिए उनकी भावनाएं उफान मारती दिखीं। बांसफाटक स्थित शीतला मंदिर के महंत आवास 'श्रीधर्म निवास' पर शाम से बढ़ी चहल-पहल देखते ही देखते शोभायात्रा में बदल गई। बाजे-गाजे पर भक्ति गीतों की धुन, डमरुओं के निनाद, शंख की ध्वनि और 'हर-हर महादेव' के घोष से वातावरण उत्सवमय हो उठा। बांसफाटक के शीतला मंदिर महंत आवास से टेढ़ीनीम स्थित विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत आवास तक की करीब साढ़े चार सौ मीटर की दूरी सिर पर खास पगड़ी बांधें भक्तों की मौजूदगी से एककाकार हो गई थी। तरह-तरह के उपहारों से सजाए गए 51 थाल लेकर काशीवासी 'हर-हर महादेव' का घोष करते हल्दी उत्सव का साक्षी बनने के लिए बढ़ चले। भगवान शिव के ससुराल पक्ष का प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.