बेगुसराय, फरवरी 15 -- बेगूसराय/गढ़पुरा,हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से किए जा रहे हर हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंजते रहे। शहर के कर्पूरी स्थान स्थित शिव मंदिर, हर हर महादेव, प्रोफेसर कॉलोनी, बीएमपी शिव मंदिर, सर्वोदयनगर, लोहियानगर, काली स्थान स्थित शिव मंदिर, कचहरी रोड स्थित शिव मंदिर समेत प्रखंडों के मंदिरों में अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, मंदिरों में भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शिव को चढ़ाए गए फल, फूल, धतूरा, बेलपत्र व सुगंधित अगरबत्ती की सुगंध से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, भगवान शिव के भजन व विवाह गीतों से मंदिर परिसर व आसप...